पोलियो अभियान के साथ नहीं होगा खिलवाड़

Will not mess with polio campaign
पोलियो अभियान के साथ नहीं होगा खिलवाड़
दाे बूंद जिंदगी के पोलियो अभियान के साथ नहीं होगा खिलवाड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पोलियो के खिलाफ लड़ाई राष्ट्रीय अभियान है। इस अभियान में मनपा अस्थायी स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन ने प्रशासन का पूरा सहयोग करने का आश्वस्त किया है। संगठन के अध्यक्ष जम्मू आनंद ने जारी बयान में कहा है कि ‘दाे बूंद जिंदगी के’ के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होगा। पोलियो टीकाकरण अभियान का बहिष्कार नहीं किया जाएगा। कुछ संगठनों द्वारा बहिष्कार की भूमिका लेने के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने अपने संगठन की भूमिका स्पष्ट की है। शुक्रवार को जम्मू आनंद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मनपा में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र बहिरवार से मुलाकात कर संगठन की भूमिका स्पष्ट कर दी।  उन्होंने कहा कि मनपा अस्थायी स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन पोलियो टीकाकरण अभियान में सहयोग करेगा। चर्चा में पोलियो डोज पिलाने पर आशा वर्कर को प्रति बालक 2 रुपए देने की मांग रखी गई। इस मुद्दे पर मनपा प्रशासन को गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया।

Created On :   27 Feb 2022 11:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story