बगैर शक्कर दीपावली फीकी : इस बार उड़द और तुअर दाल भी नहीं मिल पायी

Without sugar, Deepawali faded: Urad and tur dal could not be found this time.
बगैर शक्कर दीपावली फीकी : इस बार उड़द और तुअर दाल भी नहीं मिल पायी
बगैर शक्कर दीपावली फीकी : इस बार उड़द और तुअर दाल भी नहीं मिल पायी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दीपावली के अवसर पर लाभार्थियों को सरकारी राशन दुकानों से मिलनेवाली उड़द दाल, तुअर दाल व शक्कर नहीं मिल सकी। लाभार्थियों को गेहूं, चावल के साथ केवल एक किलो चना दाल पर संतोष करना पड़ा। सरकार दीपावली पर हर साल लाभार्थियों को राशन दुकानों से गेहूं, चावल के अलावा उड़द, तुअर, चना दाल व शक्कर का वितरण करती है। लाभार्थियों को सरकार द्वारा तय वाजिब दामों में यह खाद्यान्न सामग्री मिलती है। पिछले साल दीपावली पर सरकार की तरफ से यह खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। इस बार लाभार्थियों को केवल गेहूं, चावल के साथ एक किलो चना दाल पर ही संतोष करना पड़ रहा है। शक्कर केवल अंत्योदय कार्ड धारकों को ही दी जा रही है। पिछले साल एक-एक किलोग्राम शक्कर अंत्योदय, बीपीएल व प्राधान्य गट में शामिल लाभार्थियों को मिली थी। राशन दुकानदार संघ नागपुर शहर ने दीपावली महीने के आखिरी सप्ताह  में आने से नवंबर महीने का अनाज इसी महीने देने की मांग खाद्यान्न विभाग से की थी, लेकिन इस पर विचार नहीं हुआ। 

सरकार ने जारी नहीं की शक्कर 

अनिल सवई, खाद्यान्न वितरण अधिकारी के मुताबिक दो-तीन महीने से उड़द व तुअर दाल जारी नहीं हो रही है। सरकार की तरफ से केवल चना दाल ही मिल रही है, जो नियमित रूप से लाभार्थियों को दी जा रही है। दीपावली के दौरान लाभार्थियों को शक्कर वितरित होती है, लेकिन इस बार सरकार की तरफ से शक्कर जारी नहीं हुई। यह नीतिगत फैसला है, इसमें प्रशासन की भूमिका नहीं होती। 

 

 

Created On :   27 Oct 2019 8:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story