पारिवारिक विवाद में महिला ने स्वयं को जलाया

Woman burnt herself in family dispute
पारिवारिक विवाद में महिला ने स्वयं को जलाया
पारिवारिक विवाद में महिला ने स्वयं को जलाया

 डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/झिरपा/माहुलझिर। माहुलझिर थाना क्षेत्र के झिरपा में एक महिला ने रविवार सुबह पारिवारिक विवाद के चलते स्वयं को कैरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीडि़ता को गंभीर अवस्था में डायल-100 से तामिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
एसआई रामसिंग रघुवंशी ने बताया कि झिरपा निवासी मनोज पाल की पत्नी 43 वर्षीय सीताबाई पाल ने रविवार सुबह स्वयं पर कैरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। घटना के पूर्व मनोज और सीताबाई के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद गुस्से में सीता ने स्वयं को आग लगा ली। परिजनों ने सीताबाई के शरीर पर लगी आग बुझाई। मनोज की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने डायल-100 से पीडि़ता को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।


 

Created On :   17 Aug 2020 6:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story