बेटी के साथ फांसी पर झूली महिला, बर्थ डे के दिन किया सुसाइड

Woman committed suicide after hanging her 3 year old daughter
बेटी के साथ फांसी पर झूली महिला, बर्थ डे के दिन किया सुसाइड
बेटी के साथ फांसी पर झूली महिला, बर्थ डे के दिन किया सुसाइड

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। तीन वर्षीय बेटी को फांसी देने के बाद मां ने भी अपने जन्मदिवस पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेगमपुरा परिसर के थत्ते हौज के सामने गणपति मंदिर के समीप हुई घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। मृतकों के नाम अमृता किशोर मुले (22 ) और अवंतिका मुले (3) बताए गए हैं। इस बारे में बेगमपुरा पुलिस थाने में फिलहाल आकस्मिक मुत्यु का मामला दर्ज किया गया है। दोनों के शव घाटी के पोस्टमार्टम विभाग में रखे गए हैं। 

जानकारी के अनुसार बेगमपुरा में रहने वाली अमृता का रविवार को जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने बीबी का मकबरा क्षेत्र में पार्किंग ठेकेदार के साथ काम करने वाले उसके पति किशोर ने रजामंदी दर्शाई थी। हमेशा की तरह अमृता दोपहर में अपने बेटी को लेकर दूसरे मंजिल के शयनगृह में सोने के लिए गई थी। किशोर भी हॉल में सोया हुआ था। शाम पांच बजे के बाद भी अमृता और अवंतिका जब नींद से नहीं जागे तो उन्हें जगाने के लिए शयनगृह का दरवाजा खटखटाया। भीतर से कोई समर्थन नहीं मिलने पर घबराए हुए किशोर और उसके परिवारवालों ने शयनगृह का दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। सामने के दृश्य देखकर सभी के पैरों तले की जमीन खिसक गई क्योंकि तीन वर्षीय अवंतिका और अमृता फंदे पर झूल रही थीं। परिवार वालों का विलाप दिल दहला देने वाला था। घटना की जानकारी मिलने पर बेगमपुरा पुलिस के एपीआई विनोद बदक और मातहत कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। पंचनामा कर दोनों को फंदे से उतारकर घाटी अस्पताल में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस विभाग में कार्यरत हैं ससुर
अमृता के ससुर दिलीप मुले शहर पुलिस विभाग में बतौर एएसआई पद पर कार्यरत हैं। किशोर बड़ा जबकि ईश्वर छोटा पुत्र है। इनमें से ईश्वर को छोड़कर तीन की शादी हो चुकी है। चार साल पूर्व किशोर और अमृता का विवाह हुआ था। अमृता मूलत: बीड़ जिले के केज गांव निवासी थी। उसके पिता का निधन होने की खबर है। किशोर बीबी का मकबरा में पार्किंग ठेकेदार के साथ काम करता है।

परिवार में नहीं था मनमुटाव 
मुले परिवार परिसर में सभी के साथ मिल-जुलकर रहता है। पड़ोसियों के मुताबिक घर में कभी भी झगड़ा नहीं हुआ। ऐसे में अमृता के आत्मघाती कदम उठाने को लेकर सवालिया निशान लग गए हैं। घटनास्थल से रविवार शाम तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट या कोई सामान नहीं मिलने से संदेह गहरा गया है।  

Created On :   18 Feb 2019 10:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story