- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- महिला चलवा रही थी जुए का फड़, 3 लाख...
महिला चलवा रही थी जुए का फड़, 3 लाख की जब्ती
डिजिटल डेस्क जबलपुर । मदन महल थाना क्षेत्र स्थित कमला नेहरू नगर में चौबे डेयरी के पास शालिनी सिंह नामक महिला द्वारा अपने मकान में जुए का फड़ संचालित करवाया जा रहा था। फड़ में जुआ खेलने वाले हर जुआड़ी से 3 सौ रुपये एंट्री फीस वसूली जा रही थी। जानकारी लगने पर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर 13 जुआडिय़ों को पकड़कर उनसे 3 लाख रुपये बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार जुए का फड़ संचालित होने की सूचना से एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को अवगत कराए जाने के बाद थाने व क्राइम ब्रांच की टीम ने कमला नेहरू नगर में शालिनी सिंह के मकान की घेराबंदी की। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और दरवाजे पर आदर्श कोष्टा निवासी छोटा फुहारा पहरेदारी कर रहा था। उसने पूछताछ में शालिनी सिंह के कहने पर जुआ फड़ संचालित करना बताया। वहीं दरवाजा खुलवाने पर अंदर अमर गुप्ता, दुर्गेश झारिया, अखिलेश कुमार, सरफराज अहमद, विकास केवट, अजय उर्फ वीरू गिरी, मोनू अंसारी, साजिद अली, अनिल कोरी, शेख इमरान, रितिक गुप्ता, मोहित अहमद आदि को गिरफ्तार कर उनसे 3 लाख 5 हजार रुपये जब्त किए गये हैं।
Created On :   24 Jun 2020 9:17 AM GMT