लगातार बढ़ रहा है महिलाओं पर अत्याचार, सुरक्षित नहीं है महिलाएं : सुष्मिता देव

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
लगातार बढ़ रहा है महिलाओं पर अत्याचार, सुरक्षित नहीं है महिलाएं : सुष्मिता देव

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के राज में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। असम में एनआरसी के संदर्भ में केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वक्तव्य के बाद दहशत का माहौल बना है। ऐसा आरोप  महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, असम की पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने लगाया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में महिलाओं के लिए नई नीति घोषित की जाएगी। इससे संबंधित रिपोर्ट जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोरात को सौंप दी जाएगी।

प्रदेश महिला कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी, विदर्भ के पदाधिकारियों की बैठक होटल हरदेव में हुई। इससे पहले उनकी ओर से दीक्षाभूमि में भेंट दी। इस दौरान विधानसभा चुनाव में सक्षम महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने के साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए चर्चा की गई। एक तरफ "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का नारा देने वाली सरकार के राज में उन्नाव जैसी घटना से यह साबित हो रहा है, कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असमर्थ रही है। राज्य में किसान आत्महत्या, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा यह तीन महत्वपुर्ण मुद्दे हैं। जिसमें भाजपा सरकार असफल नजर आ रही है।

सरकार की ओर से निचले स्तर की महिलाओं की मांग लिखित रूप में प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोरात को दिए जाने की जानकारी प्रदेश महिला अध्यक्ष चारुलता टोकस ने दी। महिला कांग्रेस जनादेश पत्र के माध्यम से घर-घर संपर्क किया जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि, लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। आगामी विधानसभा चुनाव में तहसील स्तर पर संगठन मजबूती पर जोर दिया जा रहा है। नए पदाधिकारियों के साथ पार्टी ऊपर उठेगी। सभी जिले में महिलाओं को टिकट देने का प्रयास रहेगा। इस अवसर पर पूर्वमंत्री अनीस अहमद, प्रदेश सचिव अतुल कोटेजा, अतुल लोंढे, तक्षशीला वागधरे, संध्या लाखे, प्रज्ञा बड़बाईक, डॉ. रिचा जैन, शिल्पा जवादे आदि उपस्थित थे। 

कश्मीर के हालात जानने का जनता को अधिकार

पार्टी के नेता राहुल गांधी ने कश्मीर को लेकर कभी भी गलत बयान नहीं दिया है। उन्होंने पाक के विरोध में कदम उठाते वक्त वह हमेशा सरकार के साथ खड़े रहने की बात कही है। कांग्रेस कार्यकारिणी ने भी स्पष्ट किया है, कि कश्मीर देश का अंदरुनी मामला है तथा कश्मीर में क्या हो रहा है, यह जानने का अधिकार राहुल गांधी व देश की जनता को है। लेकिन भाजपा गलत तरीके से प्रचार कर रही है। मुख्य मुद्दों को छोड़ केवल भावनात्मक मुद्दों की राजनीति में ही ज्यादा रुचि होने का आरोप भी उन्होंने लगाया।
           


 

Created On :   29 Aug 2019 3:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story