परासिया में गंभीर जल संकट, मटका लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, CMO से हुई धक्का-मुक्की

Women are protesting due to serious water problem in parasia
 परासिया में गंभीर जल संकट, मटका लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, CMO से हुई धक्का-मुक्की
 परासिया में गंभीर जल संकट, मटका लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, CMO से हुई धक्का-मुक्की

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा/परासिया। परासिया में गंभीर पेयजल समस्या का सामना कर रहे वार्ड क्रमांक-15 के लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। महिला कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में लोगों ने डेढ़ घंटे तक परासिया-सारनी रोड पर महाराष्ट्र बैंक के सामने चक्काजाम आंदोलन किया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। वहीं आंदोलन शुरू होने के एक घंटे तक आंदोलन स्थल पर प्रशासन और पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा। हालांकि SDM ने आंदोलनकारियों से चर्चा कर मामला को सुलझाने का प्रयास किया। जिसके तहत परासिया CMO ने पांच दिनों में पानी सप्लाई करने और टैंकर से पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया।

सेवादल का आंदोलन सुबह 11 बजे शुरू हुआ। आंदोलनकारियों से खाली टैंकर को सड़क पर खड़ा कर रास्ता जाम किया। वार्ड में 15 दिनों से पानी सप्लाई नहीं होने और सप्ताह में एक बार कचरा वाहन पहुंचने से लोग नाराज रहे। चक्काजाम आंदोलन से छोटे वाहन अन्य संपर्क मार्ग से गुजरते रहे, किन्तु बसें और अन्य बड़े वाहनों की सड़क पर लम्बी कतार लग गई। आंदोलन स्थल पर पहुंचकर CMO ने स्थिति से अगवत कराते हुए व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया, वहीं तत्काल पानी सप्लाई शुरू करने का आदेश भी दिया, किन्तु CMO के आश्वासन पर असंतोष जताते हुए लोगों ने उनसे कोई बात करने से इंकार कर दिया। आंदोलन में विधायक सोहन वाल्मिक, प्रदीप सक्सेना, हेमंत राय, आशीष सिकंदरपुरे, वीर बहादुर सिंह, सुरेश डेहरिया, राजेन्द्र यदुवंशी, अंजली श्रीवास्तव, दीपक राय, कमलेश साहू, बॉबी खंडूजा, राजेन्द्र डेहरिया इत्यादि मौजूद रहे।

CMO से हुई धक्का-मुक्की
पानी नहीं मिलने और नगरपालिका CMO का लगातार आश्वासन पूरा नहीं होने से नाराज लोगों ने CMO के साथ आंदोलन स्थल पर धक्का-मुक्की भी किया। हालांकि आंदोलनकारी ऐसी किसी घटना से इंकार भी करते रहे। वहीं नगरपालिका CMO कहते हंै कि ऐसी स्थिति ठीक नहीं है।

आंदोलन में फंसा टैंकर
एक ओर पानी के लिए लोग तपती धूप में आंदोलन कर रहे थे, वहीं आंदोलन स्थल पर फंसा एक टेंकर का पानी सड़क पर दूर तक बहता रहा। टैंकर मालिक का ध्यान गया तो उसने टैंकर को वापस पहुंचाया। वहीं आंदोलन स्थल पर एक अन्य खाली टैंकर को भी आंदोलनकारियों ने खड़ा रखा।

इनका कहना है
अगले 5 दिनों में पानी की समस्या से निपटने पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने प्रशासन स्वयं जिम्मेदार रहेगा। 
सोहन वाल्मिक विधायक, परासिया

लोगों को कम से कम समय में पानी उपलब्ध करवाने CMO को निर्देशित किया गया है। गर्मियों में पानी की व्यर्थ बर्बादी भी रुकना चाहिए। 
सुनीता खंडायत, SDM, परासिया

खिरसाडोह स्थित स्त्रोतों में भू-जल स्तर नीचे पहुंच गया है। मोटर पम्प जलने से समस्या बढ़ गई है। मोटर पम्प को सुधरवाया जा रहा है। नल से पानी नहीं पहुंचने पर टैंकर से पानी आपूर्ति की जाएगी। 
डीपी खंडेलकर, CMO, नपा परासिया
 

Created On :   18 Jun 2018 1:58 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story