आरक्षण की वजह से महिलाएं बन सकीं जनप्रतिनिधि: महापौर

Women becomes Representative because of reservation:Mayor
आरक्षण की वजह से महिलाएं बन सकीं जनप्रतिनिधि: महापौर
आरक्षण की वजह से महिलाएं बन सकीं जनप्रतिनिधि: महापौर

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  महापौर नंदा जिचकार ने कहा कि आरक्षण की वजह से महिलाएँ आज जनप्रतिनिधि बन सकीं हैं।   वे नगरसेवकों की कार्यशाला के अवसर पर बोल रहीं थी। इस अवसर पर नंदा जचकार ने कहा कि नगरसेविका सर्वप्रथम एक महिला है। वह स्वयं के परिवार के  साथ समाज का हित भी देखती है। पुरुषों ने महिलाओं को समझने की जरूरत है। पूर्व में महिलाओं का दमन हुआ था। जिनका दमन हुआ था, उन्हें आरक्षण प्राप्त हुआ है और इसी वजह से महिला आज जनप्रतिनिधि हो सकी है। मनपा में 50 प्रतिशत महिला नगरसेविका हैं।

जनसंवाद पर किया मार्गदर्शन
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगरसेविका गृहिणी और समाजसेविका के रुप में काम करती है, इसलिये उसका जनसंवाद कैसा होना चाहिए, उसकी वक्तृत्व शैली कैसी हो इस उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया है। महल स्थित राजे रघुजी भोसले नगर भवन में महानगरपालिका व इक्वी सिटी के संयुक्त तत्वावधान में नगरसेवकों की कार्यशाला आयोजित की गई। जिससका उद्घाटन महापौर जिचकार ने किया।   मंच पर विरोधी पक्ष नेता तानाजी वनवे, नगरसेवक वीरेंद्र कुकरेजा, जितेंद्र घोडेस्वार, परिवार न्यायालय की अध्यक्ष एड. तेजस्विनी खाडे, सहायक आयुक्त महेश धामेचा प्रमुखता से उपस्थित थे।  उपस्थित मान्यवरों ने इस अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

महिलाओं की खूबियों को गिनाया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एड. तेजस्विनी खाडे ने कहा कि महिला और पुरुष समाज का अविभाज्य अंग है। संविधान ने उन्हें समान अधिकार दिए हैं। विज्ञान के युग में अनेक क्षेत्र में महिला आगे आयी हैं। जिन क्षेत्रों में महिलाएं आगे आयी हैं, वहां उसने मौके का फायदा लिया है। उन्होंने जेंडर जस्टिस, जेंटर राइट्स, जेंडर लॉ और जेंडर रेग्युलेशन्स विषय पर पीपीपी द्वारा मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में विविध सत्रों का आयोजन किया गया था। निरामय बहुउद्देशीय सेवा संस्था की सचिव डॉ. उर्मिला क्षीरसागर ने मानव की तरफ देखने के सामाजिक और मानसिक दृष्टिकोण, लिंग असमानता और भेदभाव विषय पर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन शेखर गिरडकर ने किया। 

 
 

Created On :   27 Feb 2018 1:24 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story