सिवनी के मारबोड़ी में महिला सरकार

Women government in Seonis Marbodi
सिवनी के मारबोड़ी में महिला सरकार
सिवनी सिवनी के मारबोड़ी में महिला सरकार

डिजिटल डेस्क, सिवनी। ग्राम पंचायत मारबोड़ी के ग्रामीणों ने पंचायत के विकास की बागडोर महिलाओं के हाथों सौंपने का बड़ा फैसला लिया है। इस ग्राम पंचायत ने एकजुट हो सरपंच, उप सरपंच व सभी दस वार्ड में महिला पंच के एकल नाम पर सहमति जताते हुए महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। इसी के साथ मारबोड़ी विकास के लिए 15 लाख रुपए का ईनाम पाने की हकदार भी हो गई हैं। पहला अवसर नहीं :  निर्विरोध निर्वाचन की मारबोड़ी में पुरानी परंपरा रही है। इसके पहले दिसंबर 2021 में भी जब पंचायत चुनाव का बिगुल बजा था, तब भी ग्रामवासियों ने एकता का परिचय देते हुए एकल नाम पर सहमति जताई थी, हालांकि बाद में चुनाव स्थगित हो गए थे। 
सहजपुरी पंचायत लगातार तीसरी बार निर्विरोध 
लखनादौन की ग्राम पंचायत सहजपुरी में भी ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय देते हुए लगातार तीसरी बार पूरी पंचायत का निर्विरोध चयन किया है। इस बार यहां सरपंच व सभी पंच पद पर महिलाएं निर्विरोध चुनी गई हैं।

Created On :   7 Jun 2022 11:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story