- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- तंबू बाजार में टैलेंट को मिलेगा...
तंबू बाजार में टैलेंट को मिलेगा प्लेटफार्म, महिलाओं के घरेलू उत्पाद किए जा रहे पसंद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हर किसी व्यक्ति में कोई न कोई प्रतिभा जरूरी छिपी होती है, पर उस प्रतिभा को जानने का मौका सभी को नहीं मिल पाता है। शहर में कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो घर पर ही रहकर काम करती हैं, लेकिन उनकी प्रतिभा किसी के सामने नहीं आ पाती है। ऐसी महिलाओं को प्लेटफॉर्म देने की संकल्पना को विष्णु मनोहर ने साकार कर दिखाया है, जिसके तहत हर माह के पहले और तीसरे सोमवार को घरेलू उद्योग करने वाली महिलाओं को प्लेटफॉर्म देने की योजना है। कॉन्सेप्ट एंड इंवेट तथा मैत्री परिवार संस्था की ओर से ‘तंबू बाजार’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नि:शुल्क रहा। इसमें लगभग 60 महिलाओं ने स्टॉल लगाए। स्टाल में लगाए घरेलू उत्पादों को लोगों ने काफी पसंद किया।
क्रोशिया वर्क लोगों को पसंद आया
पहले के समय में क्रोशिया वर्क का चलन बहुत ज्यादा था, पर अब क्रोशिया वर्क का प्रचलन कम हो गया है, इसे बहुत से लोग जानते भी नहीं हैं। तंबू बाजार में हमने महिलाओं को अच्छा प्लेटफॉर्म दिया गया। अभी मेरी उम्र 80 वर्ष है। आज भी मैं क्रोशिया वर्क अच्छी तरह कर लेती हूं। अपनी हाथ से बनाई चीजों की बात ही अलग है। क्रोशिए से बनी मेरी वस्तुओं को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस उम्र लोगों का इस तरह प्यार मिला यही बहुत है।
(मंदाकिनी श्रोत्रिय, स्टॉल धारक)
सभी में रहा उत्साह
इस तरह के आयोजन से महिलाओं को प्लेटफॉर्म मिलता है। घरेलू महिलाओं की प्रतिभा सभी के सामने आती है। हमारी संकल्पना है कि घरेलू महिलाएं जो भी काम करती हैं, वे उसको उच्च स्तर पर ले जाएं। साथ ही स्टॉल पूरी तरह से नि:शुल्क है।
(विजय जथे, मार्गदर्शक)
उल्लेखनीय है मैत्री परिवार महिलाओं और जरूरतमंदों की मदद करने के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी अग्रसर है। गरीब बच्चों को वाजिब दाम में कापी-किताब दिलवाने से लेकर गरीब बेटियों के ब्याह में संस्था हाथ द्वारा मदद की जाती है।
Created On :   3 July 2018 2:20 PM IST