हिमाचल प्रदेश में बोलेगा डबल इंजन की सरकार का काम - अनुराग ठाकुर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। इस क्रम में भाजपा हिमाचल प्रदेश में हर पांच साल में सत्ता बदलने के सिलसिले को तोड़ने में जुटी है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में फिर से भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा है कि डबल इंजन की सरकार के काम के बल पर हम वापस सत्ता में आएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का नेतृत्व किया है, उसी तरह हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी शानदार काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ‘कांग्रेस आज भारत जोड़ो यात्रा की बात कर रही है, लेकिन कांग्रेस छोड़ो अभियान चल रहा है। भाई के साथ बहन भी पदयात्रा में नहीं चल रही। भाई ने बहन का पत्ता काट रखा है, यह सब आपके सामने है’। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भावी मुख्यमंत्री के रूप में अनुराग ठाकुर का नाम भी लिया जाता है।
Created On :   14 Oct 2022 9:53 PM IST