कलेक्ट्रेट में पूरे कर्मचारियों के साथ शुरू हुआ काम

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कलेक्ट्रेट में पूरे कर्मचारियों के साथ शुरू हुआ काम

डिजिटल डेस्क जबलपुर । लॉकडाउन के दौरान दफ्तरों में भी कर्मचारियों की संख्या कम हो गई थी। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी वे तो आ रहे थे लेकिन बहुत से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया था। कलेक्ट्रेट में भी कुछ विभागों को छोड़कर बाकी विभागों के कर्मचारियों को राहत दी गई थी। 
दो महीने बाद सोमवार को एक बार फिर सौ फीसदी कर्मचारी पहुँचे और कलेक्ट्रेट में पहले जैसा ही नजारा दिखा। यह जरूर था कि पहले की तरह आम लोगों की उतनी भीड़ नहीं थी, लेकिन कर्मचारी अपने ऑफिस की फाइलें और पेंडिंग काम निपटाने में जुटे रहे। वहीं सभी विभागों के अधिकारी पहले से ही आ रहे थे। जो अधिकारी कोविड 19 की इस महामारी में लापरवाही बरत रहे थे उन्हें नोटिस भी दिये गये, जिसके बाद उन्होंने भी काम शुरू कर दिये थे। राजस्व विभाग से जुड़े पहले 33 फीसदी कर्मचारी दफ्तर आ रहे थे, इसके बाद 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाया गया और सोमवार से पूरे सौ फीसदी कर्मचारियों के साथ काम शुरू किया गया। अधीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग में क्लेरिकल सहित अन्य कर्मचारियों की संख्या लगभग 75 के आसपास है, सभी ऑफिस आये और काम कर रहे हैं। जो लोग पहले से किसी न किसी कारण से अवकाश पर हैं वे अभी भी छुट्टी पर हैं बाकी अनुपस्थित कोई नहीं है। 
सुरक्षा संस्थानों में आज से 100 फीसदी हाजिरी
 सेना के हाथियार सप्लाई करने वाले सुरक्षा संस्थान अब पूरी ताकत के साथ उत्पादन कर सकेंगे। मंगलवार से 100 फीसदी हाजिरी की जा रही है। लॉकडाउन में आंशिक रियायत के बाद पहले 31 प्रतिशत और फिर 50 प्रतिशत कर्मचारी काम पर आ रहे थे, लेकिन अब ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड के फरमान के बाद पूरे स्टाफ को काम पर लौटना होगा। हालाँकि कंटेनमेंट एरिया में रहने वाले आयुध कर्मियों को छूट  मिलेगी।
 

Created On :   2 Jun 2020 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story