- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- खराब हुई नीयत तो कपंनी के 64 लाख...
खराब हुई नीयत तो कपंनी के 64 लाख लेकर फरार हो गया कर्मचारी, तलाश रही पुलिस

By - Bhaskar Hindi |21 Aug 2018 1:47 PM IST
खराब हुई नीयत तो कपंनी के 64 लाख लेकर फरार हो गया कर्मचारी, तलाश रही पुलिस
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बाजार से कंपनी का पैसा वसूल करने वाले कर्मचारी की नियत खराब हो गई और वह 64 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। घटना लोवर परेल की है। लोवर परेल के फिनिक्स मॉल में स्थित रेडी आन कैश मैनेजमेंट कंपनी के कार्यालय में आरोपी कार्यरत था।
हर रोज की तरह वह शनिवार को भी शहरभर में घूम कर कंपनी से जुड़े दुकानों से 59 लाख 59 हजार रुपए एकत्र किया था। जबकि कंपनी के कैश वैन में भी 4 लाख 50 हजार रुपए रखे थे। इतनी बड़ी मात्रा में कैश में देख कर कर्मचारी अंकित मनीदेवेंद्र की नियत खराब हो गई और वह 64 लाख की नकदी लेकर फरार हो गया।
Created On :   21 Aug 2018 5:59 PM IST
Next Story