मुम्बई से यूपी जा रहे कामगारों का वाहन पलटा, आठ घायल

Workers going from Mumbai to UP overturned, eight injured
मुम्बई से यूपी जा रहे कामगारों का वाहन पलटा, आठ घायल
मुम्बई से यूपी जा रहे कामगारों का वाहन पलटा, आठ घायल


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगे लॉकडाउन में बाहरी राज्य में काम करने वाले मजदूर अपने घरों को लौट रहे है। उन्हें जो भी साधन मिल रहे है उसमें क्षमता से अधिक लोग सवार होकर वापस लौट रहे है। जिससे दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ गया है। इसी तरह मुम्बई से उत्तरप्रदेश के भदोही लौट रहे कामगारों से भरा पिकअप वाहन माल्हनवाड़ा बाइपास पर अनियंत्रित होकर पलट गया। मंगलवार देर रात हुए इस हादसे में दो परिवार के आठ लोग घायल हुए है।  
पुलिस के मुताबिक मुम्बई में बोरिंग मशीन पंप फिटिंग का काम करने वाले कामगार परिवार समेत अपने पिकअप से यूपी के भदोही स्थित घर लौट रहे थे। माल्हनवाड़ा बाइपास पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन सवार आठ लोगों को चोटें आई है। इनमें बच्चे भी शामिल है। वाहन में दो परिवार के 14 लोग सवार थे। घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।
हादसे में यह हुए घायल-
यूपी के भदोही निवासी सतुल पिता शेषधर यादव, रेखादेवी पति सिकंदर यादव, बिंदूदेवी पति केशव प्रसाद यादव, छह माह का अनिरुद्ध पिता कमलेश यादव, माधुरी पति कमलेश यादव, कमल पिता शंकरलाल दुबे, पवन पिता देवीदीन दुबे, राजकिशोर पिता शंकरलाल दुबे घायल हुए है।
अन्य लोगों को आदिवासी छात्रावास पहुंचाया-
दुर्घटना मेें घायल मुम्बई के कामगारों के परिवार के अन्य सदस्य जिन्हें चोटें नहीं आई है। एहतियात के तौर पर उन्हें मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के पीछे आदिवासी छात्रावास में ठहराया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी को सोशल डिस्टेंसिंग की हिदायत दी गई है।

Created On :   13 May 2020 10:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story