भारत-पाक सीमा पर लहरेगा दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज 

Worlds largest national flag will be hoisted on the Indo-Pak border
भारत-पाक सीमा पर लहरेगा दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज 
सेना दिवस भारत-पाक सीमा पर लहरेगा दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सेना दिवस पर शनिवार को खादी के कपड़े से बना दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज जैसलमेर में लहराया जाएगा। यह स्मारक राष्ट्रीय ध्वज भारत-पाकिस्तान सीमा पर लोंगेवाला में प्रदर्शित किया जाएगा, जो वर्ष 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक युद्ध का मुख्य केन्द्र था। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने स्मारक राष्ट्रीय ध्वज को भारतीयता की सामूहिक भावना और खादी की विरासत शिल्पकला का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस ध्वज को खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने स्वतंत्रता के 75 साल के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव मनाने के लिए तैयार किया है। स्मारक राष्ट्रीय ध्वज 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है। इसका वजन लगभग 1400 किलोग्राम है। इस झंडे को तैयार करने में खादी के 70 कारीगरों को 49 दिन लगे थे। स्मारक राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण से खादी कारीगरों और संबद्ध श्रमिकों के लिए लगभग 3500 घंटे का अतिरिक्त कार्य उपलब्ध हुआ है। ध्वज में अशोक चक्र का व्यास 30 फीट है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 2 अक्टूबर 2021 को लेह में राष्ट्रीय ध्वज के अनावरण के बाद से यह खादी द्वारा सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए बनाया गया 5वां ध्वज होगा।
 

Created On :   14 Jan 2022 9:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story