सिर्फ 15 मिनट में पूरा होगा वर्ली से वर्सोवा 23 किलोमीटर तक का सफर

Worli to Varsova 23 kms journey will be complete in just 15 minutes
सिर्फ 15 मिनट में पूरा होगा वर्ली से वर्सोवा 23 किलोमीटर तक का सफर
सिर्फ 15 मिनट में पूरा होगा वर्ली से वर्सोवा 23 किलोमीटर तक का सफर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वर्ली से वर्सोवा तक करीब 23 किलोमीटर का सफर महज 15 मिनट में तय हो सकेगा। फिलहाल इस दूरी को तय करने में 2 घंटे लग जाते हैं। बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का निर्माण पूरा हो जाने के बाद यह दूरी घंटों से मिनटों में तय की जा सकेगी। इसका काम अगले महीने शुरू होगा और 2023 के अंत तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले दिनों राज्य सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दी थी। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और इटली की कंपनी को संयुक्त तौर पर इसके निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। अनुमान है कि शुरुआत में इसका इस्तेमाल 60,000 वाहन करेंगे। बाद में यह संख्या बढ़कर 10 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। भविष्य में इसका विस्तार वसई तक करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। बांद्रा-वर्ली सी लिंक की शुरुआत 2010 में की गई थी।

210 रुपए लगेगा टोल 

बांद्रा से वर्सोवा तक सी लिंक का निर्माण पूरा हो जाने के बाद इस पर सफर करने के लिए टोल के तौर पर 210 रुपए चुकाने होंगे। फिलहाल बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर 70 रुपए टोल देना पड़ता है।

350 करोड़ का इनाम 

वर्सोवो-वर्ली सी लिंक का निर्माण कार्य समय से 6 महीने पहले पूरा करने पर कंपनी को परियोजना की 5 प्रतिशत लागत यानी 350 करोड़ रुपए बतौर इनाम दिया जाएगा। वहीं, काम में देरी होने पर रोज के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। 

Created On :   5 Sept 2018 4:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story