- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- यवतमाल : सड़क हादसे में 2 की मौत, 1...
यवतमाल : सड़क हादसे में 2 की मौत, 1 घायल
By - Tejinder Singh |2 Oct 2020 10:35 AM GMT
यवतमाल : सड़क हादसे में 2 की मौत, 1 घायल
डिजिटल डेस्क, यवतमाल। तहसील अंतर्गत कोपरा फाटा पर ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर रापनि की बस से टकरा गया। जिससे दोपहिया पर सवार खड़कदरी निवासी सुशील शिवाजी कुर्हाडे (23) तथा विक्रम पुंजाजी चव्हाण (23) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि रवि अशोक कुर्हाडे (27)गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार सुबह 8 बजे यह हादसा हुआ। बस चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बस सड़क से नीचे उतार दिया जिस कारण बस में सवार यात्रियों में से कोई हताहत नहीं हुआ।
Created On :   2 Oct 2020 4:04 PM GMT
Next Story