मुंह पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार का किया गया विरोध

Yavatmal - Prohibition of central government by tying a black band on the mouth
मुंह पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार का किया गया विरोध
यवतमाल मुंह पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार का किया गया विरोध

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। घर में उपयोग किए जाने वाले सिलेंडर व पेट्रोल मूल्यवृध्दि के खिलाफ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ने रविवार 10 अक्टूबर को भोसा मार्ग पर मुंह पर काली पट्टियां बांधकर केंद्र सरकार का निषेध किया। कुछ दिनों से गैस सिलेंडर भाव बढ़ते जा रहे हैं। जिससे आम जनता व गृहणियों का घर का बजट बिगड़ गया है। कोरोना काल में काम धंधा बंद होने से पहले ही आम आदमी आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। जिसके बाद निरंतर गैस व पेट्रोल की कीमत में बढ़ने से महिलाओं का सिर दर्द बढ़ गया है। अभी घरेलू गैस सिलेंडर पर 15 रुपए बढ़ा दिए है। जिससे कई घरों में िफर से लकड़ियों के चूल्हे शुरू हो गए हैं। मूल्यवृध्दि के खिलाफ रविवार को भोसा मार्ग पर राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व अन्य महिलाओं ने संतप्त होकर सिलेंडर काे पुष्पमाला पहनाई। मुंह पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार का निषेध कर गैस सिलेंडर के भाव कम करने की मांग की। इस समय रांका महिला जिलाध्यक्ष सारिका ताजणे, सरचिटणीस फरीदा सयानी, चारूशिला जगताप, प्रमिला शिंदे, मोहरून शेख जब्बार, शबाना निसार, परवीन नूर शहा, शबाना अन्सार, सुमय्या मोसिन खान, गीता चव्हाण, संगीता पाली, फर्जाना सलीम बेग, रसीदा खान हनीफ खान आदि महिलाएं उपस्थित थी।  

Created On :   11 Oct 2021 11:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story