यवतमाल : निजामुद्दीन दिल्ली से लौटे 5 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Yavatmal: Returned from Nizamuddin 5 people admitted in isolation ward
यवतमाल : निजामुद्दीन दिल्ली से लौटे 5 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
यवतमाल : निजामुद्दीन दिल्ली से लौटे 5 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। निजामुद्दीन दिल्ली से लौटे 5 लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में बुधवार को दाखिल किया गया है। जिले के कुल 12 लोग दिल्ली गए थे। उसमें मात्र 5 लोग ही लौटे हैं। बाकी 7 लोग अन्य स्थानों पर जाने की जानकारी मिली है। प्रशासन उन्हें ढूंढने और जानकारी जुचाने की कोशिश कर रहा है। जिलाधिकारी एम.डी.सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि लौटने वालों को अस्पलाल में भर्ती कर उनकी जांच की जा रही है।

आपको बता दें, निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में 24 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वहा आने वाले हजारों लोगों की तलाश और उनका आइसोलेट करने की मुहिम शुरू हो चुकी है। इनमें महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोग भी शामिल हैं। यूपी से मरकज जाने वाले 157 लोगों में से 95% को ट्रेस कर लिया गया है। उधर राजस्थान ने भी उन लोगों की लिस्ट मंगवाई है, जो कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

नागपुर में भी लौटने वालों की जानकारी जुटा उन्हें आइसोलेट किया गया, साथ ही लोगो से खुद भी सामने आने की अपील की गई है। 

उधर दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए धार्मिक सम्मेलन आयोजित किये जाने पर आयोजनकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मरकज को सील कर दिया है। पुलिस ने वीडियो जारी कर बताया है कि हमने 23 मार्च को ही मरकज के वरिष्ठ लोगों को कार्यक्रम न करने की सलाह दी थी। 

Created On :   1 April 2020 10:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story