जुआ और सट्टा अड्डे पर छापा, बर्थडे मनाने आए युवकों ने एक दूसरे पर किया हमला

Young boys attacked on each other during celebrate birth day party
जुआ और सट्टा अड्डे पर छापा, बर्थडे मनाने आए युवकों ने एक दूसरे पर किया हमला
जुआ और सट्टा अड्डे पर छापा, बर्थडे मनाने आए युवकों ने एक दूसरे पर किया हमला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार को दो स्थानों पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। एक कलमना थाना क्षेत्र में जुआ अड्डा और दूसरा नंदनवन क्षेत्र में सट्टा-पट्टी का अड्डा है। आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज किए गए। जोन क्र.-5 में नव नियुक्त उपायुक्त निलोत्पल के दस्ते ने शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे गुलशन नगर में योगेश उर्फ सावजी श्यामराव कुंभारे के घर जुआ अड्डे पर छापा मारा। आरोपी अंकुश सुरेश खड़गी (33), बालाभाऊ पेठ, राजेश वामनराव हेडाऊ (39), तांडापेठ, महेश लक्ष्मण हेडाऊ (30), वृंदावन नगर, सोनू शेख (19), वनदेवी नगर, हेमराज तुलसीराम पराते (21), तांडापेठ, शुभम सुनील गुप्ता (23), वृंदावन नगर, मुकेश प्रभाकर पौनिकर (32), वृंदावन नगर और आसिफ खान (28), कलमना निवासी को ताश के पत्तों पर बाजी लगाते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। दूसरी कार्रवाई नंदनवन थाना अंतर्गत हसनबाग में हुई। शेख सबदर जमील खान उर्फ नेहाल अख्तर खान (19), दोनों हसनबाग निवासी को कल्याण नामक सट्टा-पट्टी पर लोगों से रुपए लेकर सट्टा लगाते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। उनके कब्जे से 28 हजार 360 रुपएका  माल जब्त किया गया। 

प्लाट खरीदने वालेे ग्राहक को धमकी

उधर जरीपटका थानांतर्गत प्लाट बेचने के नाम पर पीड़ित व्यक्ति से सौदा किया। अब उसे धमकाया जा रहा है। प्लाट का करारनामा करते समय उसने प्लाट विक्रेता को एक लाख रुपए दिए थे। पीड़ित सुनील लव्हात्रे को उस समय प्लाट विक्रेता ने कब्जा पत्र भी लिखकर दिया था। कब्जा पत्र मिलने पर ही सुनील ने उस प्लाट पर 1.50 लाख रुपए खर्च कर चारो ओर सुरक्षा दीवार बनाई।  सुनील लव्हात्रे ने शनिवार को पत्रकार भवन में पत्र परिषद में बताया कि, उसे प्लाट विक्रेता पंकज कानफाडे उन्हें संबंधित प्लाट की रजिस्ट्री करके नहीं दी, वह टालमटोल करते रहे। जिस प्लाट पर उसने सुरक्षा दीवार बनाकर रखी थी, उस प्लाट पर किसी और व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर मकान बना लिया। पंकज से जब सुनील ने इस बारे में बात की, तो वह हर बार बात को टाल दिया करते थे। सुनील ने आरोप लगाते हुए कहा कि, पंकज ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। करारनामा के समय सुनील ने प्लाट विक्रेता कानफाडे को 1 लाख रुपए दिया था। कानफाडे ने  करारानामा के साथ प्लाट का कब्जा पत्र नोटरी स्वरुप में लिखकर दिया था। इसके अनुसार लव्हात्रे ने उक्त प्लाट पर 1.50 लाख रुपए निर्माणकार्य किया। सुनील का आरोप है कि जब रजिस्ट्री करने की बात की तब कानफाडे टालमटोल शुरू कर दिया। अब उनके प्लॉट पर अन्य व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर लिया है।

बर्थ-डे पार्टी में बोतल से प्रहार

शनिवार शाम को फुटाला चौपाटी पर बर्थ-डे पार्टी में कुछ मित्र आपस में ही भिड़ गए। बोतल फोड़कर एक-दूसरे पर प्रहार किया गया। घटना में दो मित्र घायल हो गए। चौपाटी पर ही केक लाया गया। केक काटते वक्त किसी बात को लेकर चेतन हेडाऊ और रोहित गौरखेडे नामक युवकों में विवाद हुआ। अन्य ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन मामला उलझता ही गया। तैश में आकर रोहित ने बोतल फोड़कर चेतन पर वार किया। इससे बीच बचाव करने दौड़ा सौरभ नामक युवक भी घायल हो गया। दोनों घायलों को मेयो अस्पताल ले जाया गया। निरीक्षक कारे ने बताया कि घटना के पूर्व लगभग दो घंटे से सभी चौपाटी पर बैठे हुए थे। इस दौरान वे एक-दूसरे का मजाक उड़ा रहे थे। हंसी-मजाक में ही बात बढ़ गई।  

4 साल की बालिका का यौन शोषण

टीवी पर कार्टून दिखाने का झांसा देकर 3-4 साल की बालिका के यौन शोषण का मामला सामने आया है। वाकया अंबाझरी थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की उम्र 3-4 वर्ष के लगभग है, जबकि आरोपी समीर मुनीर शेख 30 वर्ष का है। बताया जाता है कि टीवी पर कार्टून दिखाने के बहाने  बालिका को अपने घर में ले जाता था और किसी के नहीं होने का लाभ उठाकर यौन शोषण करता था। प्रकरण के बारे में अपनी मां को बताने पर समीर ने उसे जान से मारने की धमकी दे रखी थी। यह सिलसिला 1 मई से जारी था। इस बीच बालिका की मां को इसकी भनक लगी। उसने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो उल्टे आरोपी ने धमकी दी कि ऐसा करने पर वह उनके दोनों बच्चों को जान से मार देगा। इससे पीड़ित परिवार घबरा उठा, पर बाद में उन्होंने शिकायत करने का फैसला लिया। उपनिरीक्षक शेख ने प्रकरण दर्ज कर समीर को गिरफ्तार िकया है। वह निजी काम करता है। जानकारी के अनुसार, शादी के दो-तीन महीने बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। समीर मां के साथ रहता है। जांच जारी है। 

आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार

कन्हान के जूना पुलिस थाना अंतर्गत शातिर व विविध आपराधिक मामलों में लिप्त और पुलिस थाने में विविध धाराओं के तहत दर्ज मामलोंे को देखते हुए एक आरोपी पर प्रतिबंधक कार्रवाई करते हुए नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय की हद से तड़ीपार घोषित किया गया। जूना पुलिस थाना अंतर्गत नागपुर शहर पुलिस के परिमंडल- 5 के पुलिस उपायुक्त को कामठी के मोहम्मद जमीर वल्द मो. हसन (40) मदन चौक, कामठी की अापराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे शहर से तड़ीपार करने का प्रस्ताव भेजा गया था। 15 जुलाई 2019 को नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय से उसे हद पार करने का आदेश प्राप्त हुआ। आदेश के तहत मोहम्मद जमीर आगामी 6 माह के लिए शहर पुलिस अायुक्तालय की हद से तड़ीपार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त परिमंडल 5 तथा सहायक पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर नगराले, डीबी पथक के पुलिस हवलदार दिलीप ढगे, प्रवीण घुगल, किशोर गांजरे, विजय सिन्हा, पवन गजभिये, रोशन पाटील, विजय भलावी और अश्विन साखरकर ने की।

युवती ने की आत्महत्या 

रामटेक पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले पटगोवारी गांव में एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। घटना शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे के दरम्यान हुई। पटगोवारी निवासी पूजा हिरालाल जोगे (20) ने अपने घर में फैन से साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। कुछ देर बाद छोटी बहन करिश्मा की नजर पड़ते ही उसने मदद के लिए चाचा को बुलाया। फंदा काटकर पूजा को नीचे उतारा, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पूजा ने दम तोड़ दिया था। रामटेक पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पूजा का मृृतदेह परिजनों को सौंपा।

महिला को तंग करने वाले पर मामला दर्ज

ब्राह्मणी में शादीशुदा महिला पर दोस्ती बनाने का दबाव डालते हुए महिला के पति के मित्र ने छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बार-बार आरोपी की हरकत से तंग आकर महिला व उसके पति ने शनिवार को मामले की शिकायत कलमेश्वर पुलिस स्टेशन में दर्ज की। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलमेश्वर निवासी महिला के पति का मित्र निलेश मिश्रा(30) पिछले कई महीने से महिला को तंग कर रहा था। दर्ज शिकायत में बताया गया कि, पहली बार 19 अप्रैल हनुमान जयंती के दिन निलेश ने पीछे के दरवाजे से महिला के घर में प्रवेश किया। महिला अकेली होने पर हाथ पकड़कर "मेरे साथ प्यार कर, नहीं तो फांसी लगाकर मरने की धमकी देने लगा' इससे महिला घबरा गई, घटना के बारे में उसने किसी को कुछ नहीं बताया। हाल ही में 10 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे के दौरान निलेश दोबारा महिला के घर आया, तब महिला अकेली थी। निलेश ने पानी मांगा, जब पीड़िता ने उसे पानी दिया तो हाथ पकड़कर एक बार फिर अश्लील हरकतें करने लगा। इस बार भी उसने पति को कुछ नहीं बताने से आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और मौका पाकर वह छेड़छाड़ करने लगा। इससे तंग आकर पीड़िता ने पति को सारी हकीकत बताई। शनिवार को दंपति ने कलमेश्वर पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ 354 (ड) के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक मारुति मुलुुक के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक सुशील धोकटे कर रहे हैं।

दंपति पर मामला दर्ज

उधर विवादित संपत्ति के मामले में अदालत के निर्देश पर दंपति के खिलाफ शनिवार को जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। मुकुंद सोसायटी जरीपटका निवासी मुकेश लधाराम माधवानी ने जलालपुरा में प्रति महीना 24 हजार रुपए किराए से दुकान का कमरा लिया था। यह दुकान यशवंत उर्फ हुडेस्टर हेमनदास तोलानी और सखी उर्फ सीमा तोलानी की है, दोनों जलालपुरा निवासी हैं। 2 जून 2016 को यशवंत और सीमा ने मुकेश के सामने दुकान बिक्री करने का प्रस्ताव रखा था। सौदा 20 लाख रुपए में हुआ, जिसमें से 7 लाख 50 हजार रुपए का चेक और 50 हजार रुपए नकद दिए गए थे। इसका करारनामा भी हुआ था। लेन-देने के दौरान ही दुकान का कब्जा देने का तय हुआ था। इस बीच 27 जनवरी 2017 को यशवंत और सीमा ने  दुकान का ताला तोड़कर कुछ सामान दुकान से चोरी की। विरोध करने पर सीमा ने मुकेश को छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रखी थी। घटना को लेकर मुकेश ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने यशवंत और सीमा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया।

3 स्थानों पर की गई छेड़छाड़

वहीं प्रेम संबंध और आपसी विवाद के दौरान तीन स्थानों पर छेड़छाड़ करने के मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को कोतवाली, नंदनवन और जरीपटका थाने में मामले दर्ज किए गए हैं। पीड़ित 49 वर्षीय महिला है, जबकि आरोपी मीनाक्षी चव्हाण (38) और उसका पति धीरज चव्हाण (42) है। दोनों परिवार कोतवाली थाना क्षेत्र में एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। पहले से उनमें किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहा है। 23 जून 2018 की रात को भी उनमें विवाद हुआ था। उस समय चव्हाण दंपति ने पीड़िता के घर के बाहर रखी चार पहिया और दो पहिया वाहनों की तोड़फोड़ तथा पीड़िता और उसके पति की लात-घूसों से पिटाई कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस दौरान पीड़िता से छेड़छाड़ भी किए जाने का आरोप है। प्रकरण की शिकायत की गई थी, प्रकरण को लेकर पीड़िताने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। शुक्रवार को चव्हाण दंपति के खिलाफ उपनिरीक्षक तराले ने प्रकरण दर्ज  किया है। 

घर में घुस गया

दूसरी घटना नंदनवन थाना क्षेत्र में हुई है। पीड़ित 17 वर्षीय युवती है, जो एक महाविद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा है। उसी महाविद्यालय में सुमित तुकाराम जिभकाटे (21) भी बीए द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी है। मौका देखकर सुमित, पीड़िता के घर घुस गया और गाली-गलौज कर उससे छेड़छाड़ की। घटना के बारे में िकसी और को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। घटना एकतरफा प्रेम प्रकरण के चलते हुई है। 

जरीपटका में किया पीछा

जरीपटका में भी 21 वर्षीय महिला से गाली-गलौज और छेड़छाड़ की गई है। शुक्रवार को करीब 10.30 बजे वह अपने काम से घर जा रही थी, तभी ओमप्रकाश नामदेव सांगोले (41) कडु ले-आउट निवासी नामक व्यक्ति ने उसका पीछा िकया। पीड़िता जिस दफ्तर में काम करती है, वहां पर जाकर गाली-गलौज और छेडछाड़ की। सभी प्रकरणों को संबंधित थानों में दर्ज िकया गया है। जांच जारी है। 


 


 

Created On :   21 July 2019 10:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story