युवाओं ने जान पर खेलकर बचाई वृद्ध महिला की जान

Youth saved the life of an old woman by playing on her life
युवाओं ने जान पर खेलकर बचाई वृद्ध महिला की जान
युवाओं ने जान पर खेलकर बचाई वृद्ध महिला की जान


डिजिटल डेस्क जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत तालाब में डूब रही एक वृद्ध महिला को युवाओं ने जान पर खेलकर बचाया। यह हादसा शनिवार की रात्रि 2.30 बजे का बताया जा रहा है। युवकों द्वारा महिला को तालाब से बाहर निकालकर उसे उसके परिजनों के हवाले किया है।
जनकारी के अनुसार अनवरगंज हनुमानताल निवासी फैजान रँगरेज,अहफाज रँगरेज और बबलू बाबा रात्रि के समय घर के बाहर घूम रहे थे, इसी बीच उन्होंने देखा कि एक महिला तालाब में डूब रही है।  देर न करते हुए युवकों ने  एक  के बाद एक पानी में छालांग मारी और वृद्ध महिला को  बाहर निकाला। महिला नरघईयां निवासी बतायी गई है, जिसके बाद लोगों की मदद से उसे घर पहुंचाया गया।

Created On :   8 Jun 2020 5:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story