20 दिन से लापता था युवक, पेड़ से लटका मिला शव

Youth was missing from 20 days, dead body found hanged on tree
20 दिन से लापता था युवक, पेड़ से लटका मिला शव
20 दिन से लापता था युवक, पेड़ से लटका मिला शव

डिजिटल डेस्क, जलगांव। बीस दिन घर से लापता युवक ने पेड़ को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना तहसील के विटनेर परिसर के जंगल में शुक्रवार सुबह 11:000 बजे प्रकाश में सामने आई। इस संदर्भ में एमआईडीसी पुलिस थाने में अाकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। तहसील के विटनेर परिसर स्थित भवानी मंदिर परिसर के जंगल में शुक्रवार सुबह 11 :15 बजे के आसपास एक पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का शव खराब अवस्था में दिखाई दिया। इस संदर्भ विटनेर के पुलिस पटेल साहबराव धुमाल ने एमआईडीसी पुलिस को जानकारी दी। एमआईडीसी पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक विशाल सोनवणे, शिवदास चौधरी, शशिकांत पाटील, समाधान पाटील, भूषण सोनार ने घटनास्थल पर दौड़ लगाकर शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल में रवाना किया। शव इतना खराब हुआ था कि पहचान करना मुश्कील हो गया था। 

मृतक की हुई पहचान

बद्री जनकु बारेला (25 निवासी बायखेडा, पो. झिरनया जि. खरगोन मध्यप्रदेश) मृतक का नाम बताया जा रहा है। बद्री 8 सितम्बर को सुबह 7:30 बजे गांव जाने की बात कहकर निकला था। देर रात को पति घर नहीं आने के कारण उन्होंने रिश्तेदारों की ओर जाकर देखा। इसके बाद भी बद्री ना मिलने के कारण दूसरे दिन भी उसकी खोज की गई। आखिर में 9 सितम्बर की देर रात को पति बद्री बारेला गुम होने की शिकायत एमआईडीसी पुलिस थाने में दर्ज की गई। 

तलवार लेकर दहशत निर्माण करने वाला गिरफ्तार 

यमुनानगर इलाके में लीला पार्क पास हाथ में तलवार लेकर दहशत निर्माण करने वाले युवक को स्थानीय अपराध शाखा के दस्ते ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। उसके पास से तलवार जब्त की गई। इस बारे में उसके खिलाफ एमआईडीसी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। धनंजय छोटू विसपुते (23, निवासी.युमनानगर) ऐसा गिरफ्तार युवक का नाम है। वह हाथ में तलवार लेकर दहशत निर्माण कर रहा है, ऐसी जानकारी नागरिकों ने पुलिस को दी थी। इसी के चलते स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक बापू रोहम, रामकृष्ण पाटील, शरद भालेराव, गफार तड़वी, रविंद्र घुगे के दस्ते ने उसे शुक्रवार रात साढ़े दस बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से तलवार जब्त की। विसपुते इसपर भुसावल शहर में भी तलवार रखने के प्रकरण में अपराध दर्ज है। उक्त प्रकरण में रामकृष्ण पाटील की शिकायत पर से धनंजय विसपुते के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस थाने में आर्म एक्ट का मामला दर्ज किया है। 

छत से कूदकर एक ने की आत्महत्या

उधर सिडको के चिंचोला गांव में एक जवान ने इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या की। अंबड पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम प्रशांत पुंडलिक निकम (27, नि. दत्तनगर, चिंचोले) है, जिसने सुबह के करीब 8:00 बजे के आस-पास घर के निकट की गोदावरी प्राइड नामक इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या की। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्रशांत के शव के पास से बरामद हुई चिट्ठी को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने घटना की जांच आरंभ कर दी। प्रशांत के पश्चात माता-पिता के साथ पत्नी और तीन बेटियां हैं।

Created On :   29 Sep 2019 11:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story