- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- तालाब में कमल तोडते समय दस वर्षीय...
Panna News: तालाब में कमल तोडते समय दस वर्षीय बालक की डूबने से हुई मौत

By - Bhaskar Hindi |20 May 2025 1:26 PM IST
- थाना क्षेत्र के ग्राम खमतरा में दोपहर के समय
- तालाब में कमल तोडते समय दस वर्षीय बालक की डूबने से हुई मौत
Panna News: थाना क्षेत्र के ग्राम खमतरा में दोपहर के समय दस वर्षीय बालक की मौत कमल तोडते समय जली पौधे में फंसने से हो गई। घटना की जानकारी के अनुसार उपेन्द्र सिंह पिता विजय सिंह निवासी खमतरा जो अपने साथियों के साथ खमतरा गांव की तलैया में कमल तोड रहा था सभी साथी कमल तोडकर बाहर निकल आये। जब साथियों के साथ उपेन्द्र सिंह नहीं दिखाई दिया तो उसके साथ गये लडकों ने उसे तालाब में खोजना शुरू किया। एक घण्टे की मेहनत के बाद उसका शव पानी में मिला। घटना की सूचना मृतक उपेन्द्र के परिजनों को दी गई। परिजन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए और पुलिस को भी सूचित किया गया जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा मौके पर पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Created On :   20 May 2025 1:26 PM IST
Next Story