Panna News: तेंदुए ने तीन बकरा, बकरियोंं का किया शिकार

तेंदुए ने तीन बकरा, बकरियोंं का किया शिकार
  • जिले के अजयगढ़ कस्बे के वार्ड क्रमांक 3
  • तेंदुए ने तीन बकरा, बकरियोंं का किया शिकार

Panna News: जिले के अजयगढ़ कस्बे के वार्ड क्रमांक 3 में एक तेंदुए ने घर में घुसकर तीन बकरा व बकरियों को मौत के घाट उतार देने की जानकारी सामने आई है प्राप्त जानकारी के अनुसार अजयगढ़ में वार्ड क्रमांक 3 खोह मोहल्ला निवासी साजिद अली जो बकरी पालक है वह 10 तारीख की सुबह लगभग ०4 बजे लघुशंका करने के लिए जागा तभी उसको एक तेंदुआ बाहर की तरफ भागते हुए दिखा। उसने अंदर जाकर देखा तो दो बकरी व एक बकरा मृत पड़े हुए थे तभी बाहर आकर उसने आवाज दी आवाज सुनकर मोहल्ले वाले एकत्रित हो गये और तेंदुए को खदेड कर भगाया गया। घटना की जानकारी पन्ना टाइगर रिजर्व व बफर जोन के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची व पंचनामा कार्यवाही के बाद बकरियों की मौत तेंदुए के हमले से हुई है यह उन्होंने पुष्टि की। बकरी पलक ने बताया कि अभी पूर्व में भी कुछ दिन पहले एक तेंदुए ने दो बकरों का शिकार किया था यह मोहल्ला जंगल के पास है इसलिए वहां जंगली जानवर अक्सर आते रहते हैं।

Created On :   11 July 2025 11:52 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story