- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बारिश के बाद खेतों में धान रोपाई...
Panna News: बारिश के बाद खेतों में धान रोपाई में जुटे किसान

By - Bhaskar Hindi |14 July 2025 4:19 PM IST
- सात दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश
- बारिश के बाद खेतों में धान रोपाई में जुटे किसान
Panna News: सात दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश होने के बाद किसान खेतों को तैयार करने में लगे हुये हैं। शाहनगर मुख्यालय सहित अंचलों में किसान धान की रोपाई में जुट गये हैं। पूर्व में जो किसानों ने धान की बुवाई करा दी थी। वहां खेतों के निचले स्तर पर पानी ज्यादा मात्रा में भराव होने से धान का पौधा गल गया है। जिससे किसानों ने पहले से धान की रोपाई कर दी थी जिसे उखाङकर फिर से धान की नई पौध लगाने में जुटे हुये हैं। रामलाल साहू किसान ने बताया की रोपा तो लगा रहे हैं पर अगर खेतों मे गोबर की खाद ङाली होती तो अच्छी पैदावार होती और धान की पौध में गसाव होने से अच्छी पैदावार होती।
Created On :   14 July 2025 4:19 PM IST
Next Story