Panna News: १७ सितम्बर से २ अक्टूबर तक भाजपा चलायेगी सेवा पखवाडा अभियान

१७ सितम्बर से २ अक्टूबर तक भाजपा चलायेगी सेवा पखवाडा अभियान
  • भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर
  • १७ सितम्बर से २ अक्टूबर तक भाजपा चलायेगी सेवा पखवाडा अभियान

Panna News: भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाडा अभियान के रूप में मनाने संबधी एक कार्यशाला आयोजित की गई। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य जनता के साथ जुड़ाव बढ़ाना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है। अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसी तरह की मंडल स्तरीय कार्यशालाएं 9, 10 और 11 सितंबर 2025 को भी आयोजित की जाएंगी जिससे अभियान को बूथ स्तर तक सुचारू रूप से चलाया जा सके। सेवा पखवाडा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से रक्तदान शिविर जिला और मंडल स्तर पर, स्वच्छता अभियान सार्वजनिक स्थानों पर, स्वास्थ्य शिविर और सामुदायिक केंद्रों पर प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण, प्रदर्शनी और वृत्तचित्र के माध्यम से प्रधानमंत्री के जीवन और उपलब्धियों का प्रदर्शन, प्रबुद्ध संवाद नमो मैराथन युवा मोर्चा द्वारा, वृक्षारोपण एक पेड मां के नाम पहल के तहत, दिव्यांगों को उपकरण वितरण, खादी वस्तुओं की खरीद को प्रोत्साहन विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष पन्ना बृजेंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को सेवा भाव से काम करना चाहिए और समाज में एक अलग छवि बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य हर क्षेत्र में तत्पर होकर काम करना है। पूर्व जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है। इस कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे, उपाध्यक्ष संतोष यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिला महामंत्री दीपेंद्र सिंह व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय अहिरवार ने किया।

Created On :   11 Sept 2025 2:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story