- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ग्राम पंचायत दिया में कृषि संगोष्ठी...
Panna News: ग्राम पंचायत दिया में कृषि संगोष्ठी का आयोजन

- विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत
- ग्राम पंचायत दिया में कृषि संगोष्ठी का आयोजन
Panna News: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आज ०1 जून 2025 को ग्राम पंचायत दिया में कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पन्ना मुख्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र से आए हुए डॉ. आर.पी. सिंह कृषि वैज्ञानिक, उद्यानकी विभाग से धर्मेंद्र सिंह एसडीओ, अभियांत्रिकी शाखा से इंजीनियर नवीन कुमार व महेन्द्र सिंह गांव पहुंचे। दिया ग्राम में कृषि संगोष्ठी चौपाल का आयोजन हुआ। आधुनिक कृषि, जैविक खेती के बारे में किसानों को बताया गया। नए-नए यंत्रों से खेती किस तरह से की जाए मध्य प्रदेश की शासन की योजनाओं का लाभ यंत्रों में किस तरह से लिया जाए और जैविक खेती का उत्पादन कैसे बढ़े इत्यादि के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत दिया राम शिरोमणि सिंह लोधी रहे व पंच अभिलाष सिंह, हीरालाल सिंह, विश्राम सिंह, रज्जन प्रसाद, बलबीर सिंह, रवि मिश्रा, रामजी मिश्रा, मारिया अहिरवार, राजेश विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह, तुलसीदास मिश्रा, राजा बाबू मिश्रा इत्यादि सैकड़ों किसानों ने सामूहिक प्रशिक्षण में पहुंचे अधिकारियों से प्राप्त किया। केन्द्र सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना निश्चित ही किसानों को लाभकारी सिद्ध होगी।
Created On :   2 Jun 2025 2:30 PM IST