- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अरूणिमा तिवारी ने एम.ए. में प्राप्त...
Panna News: अरूणिमा तिवारी ने एम.ए. में प्राप्त किया गोल्ड मेडल, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं छात्रा

By - Bhaskar Hindi |23 Jun 2025 1:54 PM IST
- अरूणिमा तिवारी ने एम.ए. में प्राप्त किया गोल्ड मेडल
- डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं छात्रा
Panna News: शहर के रघुवंशी कालोनी निवासी अरूणिमा तिवारी ने डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से एम.ए. पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। अरूणिमा शुरू से ही पढाई में होनहार रहीं हैं। वह कैलाश कुमार तिवारी व संध्या तिवारी की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरूजनों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके मित्रों, परिजनों व रिश्तेदारों ने बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Created On :   23 Jun 2025 1:54 PM IST
Next Story