- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बीईओ ने पूरक परीक्षाओं का किया औचक...
Panna News: बीईओ ने पूरक परीक्षाओं का किया औचक निरीक्षण

By - Bhaskar Hindi |20 Jun 2025 12:54 PM IST
- चल रही १०वीं व १२वीं की पूरक परीक्षा
- बीईओ ने पूरक परीक्षाओं का किया औचक निरीक्षण
Panna News: शाहनगर की विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आरती सिंह ने शाहनगर में चल रही १०वीं व १२वीं की दूसरे अवसर अर्थात पूरक परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा हेतु तीन परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिनमें संदीपनी विद्यालय शाहनगर, शासकीय कन्या हाईस्कूल शाहनगर साथ ही तीसरा परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदुआ खमहरिया शामिल है। चल रही परीक्षाओं का औचक निरीक्षण शाहनगर बीईओ आरती सिंह ने किया। निरीक्षण दल में कमल सिंह नोङल अधिकारी, बिहारी लाल अहिरवार, राजस्व अमले से के.के. शर्मा, पुलिस विभाग से महिला आरक्षक राजकुमारी मंङलोई व आरक्षक सोहन भिलाला शामिल रहे।
Created On :   20 Jun 2025 12:54 PM IST
Next Story