- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा...
पन्ना: भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा का किया गया स्वागत

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भाजपा के नवनियुक्त पन्ना जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा डब्बू का जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार मंगलवार को पन्ना नगर आगमन हुआ। जिसमें पन्ना जिले की सीमा गैसाबाद सिमरिया में प्रवेश करते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत का क्रम पन्ना तक जारी रहा। इस दौरान पन्ना शहर में कोतवाली चौराहा के समीप पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ नीटू के द्वारा कई युवाओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान युवाओं द्वारा ढोल-नगाडों व आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया गया।
यह भी पढ़े -बस ऑपरेटर, बुकिंग एजेन्ट व चालक के विरूद्ध दर्ज फर्जी प्रकरण किया जाये समाप्त
Created On :   7 March 2024 1:37 PM IST
Next Story












