पन्ना: मध्य प्रदेश में गरीब कल्याण और विकास के लिए चुनाव लड़ रही भाजपा: विष्णुदत्त शर्मा

मध्य प्रदेश में गरीब कल्याण और विकास के लिए चुनाव लड़ रही भाजपा: विष्णुदत्त शर्मा

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष खजुराहो सासंद विष्णु दत्त शर्मा ने आज बुधवार को पन्ना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पन्ना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बृजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ पत्रकार वार्ता की तथा कहा कि राष्ट्र के मन में मोदी है मध्य प्रदेश में गरीब कल्याण और विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड रही है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ जीत होगी। उन्होंने दावा किया कि उनके खजुराहो संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओ में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत होगी। पन्ना में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति हो चुकी है और चुनाव के बाद मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन होगा। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने राजनीति में सुचिता लाने का काम किया है वहीं कांग्रेस अपराधीकरण को बढाने का काम कर रही है।

आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्ष २०१८ में पन्ना विधनसभा के लोगों ने उन्हें आर्शीर्वाद दिया था १५ माहों तक कांग्रेस की सरकार रही और इसके बाद लगभग दो साल कोरोना में चला गया डेढ साल उन्हें काम करने का मौका मिल पाया। इस साल पन्ना के विकास के लिए उन्होनें निरन्तर मेहनत की। पन्ना में एग्रीकल्चर कॉलेज, खोरा में शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ हो चुका है इसके साथ ही साथ सडक़ों और सिंचाई तथा पानी की व्यवस्था के लिए जो कार्य हुए है वह सबके सामने है। हमने विकास को लेकर ही राजनीति की है और पन्ना के विकास के लिए एक पूरा रोड मैप तैयार किया गया है जिन कार्याे की स्वीकृति हुई है उनके लिए रूपया भी मिल चुका है। पन्ना को हर क्षेत्र में विकसित करने के लिए वह और उनकी पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Created On :   16 Nov 2023 11:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story