- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जिला चिकित्सालय में सी आर्म मशीन...
जिला चिकित्सालय में सी आर्म मशीन उपलब्ध
By - Sanjana Namdev |23 Aug 2023 5:42 AM GMT
डिजिटल डेस्क, पन्ना। शासन द्वारा अस्थि रोग संबंधी ऑपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में अत्याधुनिक सी आर्म मशीन उपलब्ध कराई गई है। इससे ऑपरेशन के दौरान हड्डी या अंदर की जगह स्क्रीन पर दिखने के कारण ऑपरेशन की गुणवत्ता बहुत अच्छी हो जाती है। सिविल सर्जन एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुमार गुप्ता द्वारा सी आर्म मशीन से मरीज मुन्नी बाई मिश्रा का सफल ऑपरेशन किया गया जिसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं। भविष्य में भी लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
Created On :   23 Aug 2023 5:42 AM GMT
Next Story