कलेक्टर ने मंडला में जन पुस्तकालय की दी सौगात

कलेक्टर ने मंडला में जन पुस्तकालय की दी सौगात
  • जन पुस्तकालय का लोकार्पण
  • विद्यार्थियों को सर्वसुविधायुक्त वातावरण में मिलेगा पढाई का अवसर

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने विकास पर्व पर मंगलवार को ग्राम पंचायत मडला के परिसर में जन पुस्तकालय का लोकार्पण किया। एक लाख रूपए लागत राशि से निर्मित यह पुस्तकालय स्कूली बच्चों सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा। आगामी दिजन पुस्तकालय का लोकार्पणनों में जिले के 22 अलग-अलग स्थानों पर भी जन पुस्तकालय खोले जाएंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय सहित जनपद पंचायत सीईओ रोहित मालवीय, परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार, ग्राम पंचायत सरपंच, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री मिश्र ने कहा कि जन पुस्तकालय की शुरूआत से बच्चों को बेहतर व सुविधायुक्त वातावरण में अध्ययन का अवसर मिल सकेगा।

इसके अलावा स्थानीय नागरिक भी पुस्तकालय में उपलब्ध पत्र-पत्रिकाएं पढ सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में टीम वर्क के साथ इस पुनीत कार्य में सफलता मिली है। जीवन में आगे बढने और अच्छा भविष्य गढने के लिए पढाई का बहुत महत्व है। यहां अभिभावकों द्वारा पढाई का महत्व समझ कर अपने बच्चों को इसके लिए प्रेरित करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का है। इसलिए दृढ इच्छा शक्ति और आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करें। जन पुस्तकालय निश्चित ही अध्ययन के लिए मददगार साबित होगा। उन्होंने अधिकाधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह कर बच्चों को पुस्तकों का वितरण भी किया। साथ ही पुस्तकालय का अवलोकन कर विभिन्न सुविधाओं का जायजा भी लिया। बच्चों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

Created On :   27 July 2023 6:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story