पन्ना से पहाड़ीखेडा तक कांग्रेस अध्यक्ष ने किया दौरा, गांव-गांव में भरे गए नारी सम्मान योजना के फार्म

पन्ना से पहाड़ीखेडा तक कांग्रेस अध्यक्ष ने किया दौरा, गांव-गांव में भरे गए नारी सम्मान योजना के फार्म

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद शिवजीत सिंह भैया राजा ने पन्ना से पहाड़ीखेड़ा तक 23 जुलाई को दौरा किया। इस दौरान पन्ना से लेकर पहाड़ीखेड़ा मार्ग में पडने वाले ग्रामों में अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचने पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, ढोल-नगाडों के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर गांव-गांव पहुंचने पर वहां पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की महत्वाकांक्षी योजना नारी सम्मान के फार्म भी महिलाओं द्वारा भरे गए। इस दौरा कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह ने गांव-गांव में सभा को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी जो वचन देती है उसको पूरा करती है। उन्होंने कमलनाथ द्वारा सरकार बनने के बाद दिए गए वचनों की विस्तार से जानकारी दी। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में चारों तरफ अत्याचार, अन्याय और भ्रष्टाचार का बोलबाला है हम आप सब से आग्रह करते हैं कि एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करें। यह होने वाला विधानसभा चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव हैं जिस तरह से भाजपा में प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया है।

उससे हम सब को बाहर निकाल कर एक विकसित मध्य प्रदेश और बेरोजगार युवकों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला प्रदेश बनाना है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सिंह का जनकपुर में लखन केवट, किशन सेठ कल्याणपुर में रूप सिंह यादव, पटीबजरिया में सत्यम गोस्वामी, हिमांशु गोस्वामी तिलगुवा में सेक्टर अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, मुन्ना राजा, राजा बाबू पटेल लक्ष्मीपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद सिंह, रक्सेहा में दीपक दास, बिलखुरा में हल्काई यादव धनौजा में मंडलम अध्यक्ष सुरेश गौड़, रहना महाराज, जीतू द्विवेदी गजना में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बृजमोहन यादव, घनश्याम सिंह, लोकेंद्र सिंह, शिवनारायण सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, रुद्र सिंह, मुन्नीलाल और पहाड़ीखेडा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंद्रमणि गर्ग के नेतृत्व में मंडलम अध्यक्ष अमित मिश्रा, सेक्टर अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, दयाराम, बाला लोधी, रंजना सिंह, राजा देवी सिंह, विश्राम सिंह, लक्ष्मीकांत, बेटा गर्ग, संतराम लोधी, जगदीश यादव, बलवीर सिंह, छोटू प्रजापति आदि ने स्वागत किया। पहाड़ीखेड़ा के बाद लुहरहाई, सिलधरा पहुंचने पर वहां पर राजा भैया यादव सहित अन्य लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे में प्रमुख रूप से मनोज केसरवानी, ब्लॉक अध्यक्ष अक्षय तिवारी, शशिकांत दीक्षित, वैभव थापक, सरदार सिंह यादव, राज बहादुर पटेल, नरेंद्र विश्वकर्मा व सत्यम उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद रहे।

Created On :   25 July 2023 6:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story