Panna News: 29 मई से प्रारंभ होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

29 मई से प्रारंभ होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान
  • 29 मई से प्रारंभ होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

Panna News: विकसित कृषि संकल्प अभियान आगामी 29 मई से प्रारंभ होगा। किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी प्रदान करने तथा खरीफ फसल के पूर्व अभियान चलाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी के उद्देश्य से 15 दिवसीय अभियान 12 जून तक संचालित होगा। इसमें कृषि वैज्ञानिकों तथा स्थानीय स्तर पर प्रगतिशील कृषकों द्वारा नवीन उन्नत कृषि पद्धति व नवाचारों के बारे में अवगत कराया जाएगा। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ए.पी. सुमन ने सभी किसानों से इस महत्वाकांक्षी अभियान में सहभागिता का अनुरोध किया है।

Created On :   21 May 2025 6:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story