- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जिला अग्रणी बैंक एसबीआई ने चलाया...
पन्ना: जिला अग्रणी बैंक एसबीआई ने चलाया स्वच्छता अभियान

डिजिटल डेस्क, पन्ना। स्वच्छता ही सेवा कार्यकम के तहत जिला अग्रणी बैंक पन्ना स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के निर्देशन में जिले के धरमसागर तलाब के किनारे, छत्रसाल गार्डन के बाहर, जिला अस्पताल प्रवेश द्वार, पालीटेक्निक कॉलेज के प्रांगण में तथा शाहनगर के बस स्टैंड व बाजार स्थल पर समस्त बैंको के स्टाफ द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक शमा बानो, एफएलसी एस.के. सिरोठिया, एसबीआई मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह बघेल, एसबीआई शाहनगर शाखा प्रमुख आमिर किदवई, बेनीसागर शाखा प्रमुख एवं बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रमुख बृज कुमार सिसोदिया, संदीप उपाध्याय एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।
Created On :   3 Oct 2023 3:19 PM IST
Next Story












