पन्ना: स्कूल शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी स्पोर्ट्स प्रतियोगिता प्रारंभ

स्कूल शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी स्पोर्ट्स प्रतियोगिता प्रारंभ

डिजिटल डेस्क, पन्ना। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा १०वीं स्कूल स्टेट एजुकेशन डिपार्टमेंट स्पोट्र्स २०२३ के तहत जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी प्रतियोगिता २२ दिसम्बर से २३ दिसम्बर २०२३ तक आयोजित की जा रही है। जिसमें कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं में जिले के समस्त विकासखंडों से आए कर्मचारियों ने सहभागिता की। आज की क्रिकेट, कबड्डी, एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं छत्रसाल स्टेडियम में और वॉलीबाल की प्रतियोगिता जिला प्रशिक्षण संस्थान पन्ना में सम्पन्न हुई। आज जिले से आए समस्त प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपनी संभाग के लिए दावेदारी तय की। संभाग स्तरीय, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बाद अब पन्ना में अधिकारी-कर्मचारी संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता कराने की मेजबानी भी फिर स्कूल शिक्षा विभाग पन्ना को मिली है।

जिसमें सागर संभाग के 6 जिले के अधिकारी- कर्मचारी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इसके पहले पन्ना में पहली बार आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का प्री-नेशनल कोचिंग कैंप 14 वर्ष बालिका भी पन्ना में दिनांक २१ जनवरी से 25 जनवरी २०२३ तक लगाया जा रहा है। कैंप के तुरंत बाद टीम पन्ना से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आंध्रप्रदेश कडापा के लिए प्रस्थान करेगी। खेलो इंडिया खेलो एमपी खेलो पन्ना की तर्ज पर पन्ना जिले में लगातार खेलो के आयोजन हो रहे हंै। पन्ना जिले से भी अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी छात्र-छात्रा चयनित हो रहे हैं। इसी वर्ष 2023 में रोड साइकिलिंग में हरि नारायण यादव और अभी हाल में ही नेहा साहू ने सागर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता चंद्रपुर महाराष्ट्र के लिए चयनित हुईं हैं।

Created On :   23 Dec 2023 11:29 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story