- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जनपद सदस्य ने सीसी सडक़ निर्माण...
जनपद सदस्य ने सीसी सडक़ निर्माण कार्य की जांच की रखी मांग

By - Sanjana Namdev |27 May 2023 6:01 AM GMT
डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रैगढ़ में सीसी रोड निर्माण कार्य की जांच कराये जाने की मांग जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती वंदना प्रमोद बागरी द्वारा जिला पंचायत सीईओ को लिखित पत्र देकर की गई है। जनपद सदस्य ने पत्र मेंं उल्लेखित किया है कि जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैगढ़ में ग्रामीणों द्वारा उन्हें सीसी रोड के घटिया निर्माण कार्य होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्होंने मोैके पर जाकर देखा तो सीसी सडक दो-तीन इंच के लगभग बनाई जा रही है। निर्माण कार्य में ईंट बनाने वाली रेत का उपयोग किया जा रहा है। सडक़ का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा प्राक्कलन अनुसार किया जा रहा है। जनपद सदस्य द्वारा सडक़ निर्माण कार्य की जांच करवाकर कार्यवाही करने की मांग की गई है।
Created On :   27 May 2023 6:01 AM GMT
Next Story