पन्ना: धान विक्रय करने के १५ माह बाद भी नहीं मिला किसान को उपार्जन मूल्य

धान विक्रय करने के १५ माह बाद भी नहीं मिला किसान को उपार्जन मूल्य
  • धान विक्रय करने के १५ माह बाद भी नहीं मिला किसान को उपार्जन मूल्य
  • कलेक्टर पन्ना से लेकर पवई विधायक प्रहलाद लोधी से इसकी शिकायत की

डिजिटल डेस्क, मोहन्द्रा नि.प्र.। पवई विधायक के गृह ग्राम रैयासांटा में एक किसान पिछले 15 महीनों से धान बेंचने के बाद अपनी उपार्जन का रूपए न आने के कारण परेशान है। परेशान किसान ने कलेक्टर पन्ना से लेकर पवई विधायक प्रहलाद लोधी से इसकी शिकायत की है। 15 महीने गुजरने को है और कोई नतीजा नहीं निकला। सरकार द्वारा अनाज खरीदी केंद्रों में मची लूट के बीच यह खबर किसानों के कान खड़े कर देने वाली है। जानकारी के मुताबिक रैयासांटा के कृषक कमलेश लोधी ने पिछले साल 7 जनवरी 2023 को 328 बोरी धान वजन लगभग 132 क्विंटल तत्कालीन कीमत लगभग 279000 रुपए खरीदी केंद्र में जमा की। जहां खरीदी केंद्र के कर्मचारी जगन्नाथ कुर्मी निवासी देवरी द्वारा बाकायदा सादे कागज में 328 बोरी धान प्राप्त करने की बात लिखकर भी दी गई। जगन्नाथ कुर्मी द्वारा किसान कमलेश लोधी पवई में पेशी होने की बात कहकर दो दिनों बाद सरकारी रसीद देने का आश्वासन दिया। दूसरे दिन जब किसान खरीदी केंद्र में पहुंचा तो वहां रखी धान गायब मिली। जब पता किया तो जानकारी मिली कि वह धान रात में ही जगन्नाथ कुर्मी ले गया है जिसका आज दिनांक तक कहीं अता-पता नहीं है।

यह भी पढ़े -आबकारी उड़नदस्ता द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में की गई वाहन चैकिंग

इनका कहना है

खरीदी केंद्र में कोई धान नहीं आई जब किसान अपनी धान बेंचता है तो उसे पीली रसीद दी जाती है।

जगन्नाथ कुर्मी

तत्कालीन प्रभारी धान खरीदी केंद्र

Created On :   13 March 2024 11:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story