पन्ना: जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुआवजा की मांग कर रहे किसान गिरफ्तार

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुआवजा की मांग कर रहे किसान गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार चुनाव से पहले जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से अपनी योजनाओं और विकास कार्यों का प्रचार प्रसार कर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है। 17 सितंबर को भाजपा की जन आशीर्वाद जैसे ही पवई विधानसभा से रवाना हुई कुछ किसानों ने अतिवृष्टि में उडद की फसल खराब होने से हुए नुकसान की भरपाई और सडक विहीन ग्राम महोड में सडक बनवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने का प्रयास कर रहे थे। किसानों द्वारा पुलिस के द्वारा रोके जाने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिन्हें पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर सिमरिया थाना ले जाया गया। गिरफ्तार किए गए किसानों में ओबीसी महासभा के संभागीय सचिव त्रिलोक सिंह यादव, एडवोकेट रामखेलावन पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष किसान संघ, राम भगत कुशवाहा ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह राजपूत जिला महामंत्री किसान संघ, नागेन्द्र सिंह, राजवेन्द्र सिंह, शारदा सिंह, निरपत सिंह, कमलेश पटेल, लखन पटेल, विनोद कुशवाहा, मोनू कुशवाहा, राम भगत पटेल सहित काफी संख्या में किसान शामिल रहे। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि हमारी उचित मांगे शीघ्र पूरी नहीं हुई तो भाजपा सरकार की प्रदेश से रवानगी तय है।

Created On :   18 Sep 2023 10:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story