- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सड़क दुर्घटना में घायल ने कराया...
Panna News: सड़क दुर्घटना में घायल ने कराया मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

By - Bhaskar Hindi |28 Oct 2025 5:18 PM IST
Panna News: जिले के अमानगंज पुलिस थाना क्षेत्र के पिपरवाह बाईपास पर गत ०7 अक्टूबर को एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने रामजी को टक्कर मार दी थी। जिससे रामजी गंभीर रूप से घायल हो गया था। गम्भीर हालत में अमानगंज अस्पताल में ईलाज हेतु उसे दाखिल कराया गया। जहां रामजी की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया था। जबलपुर अस्पताल में अपना ईलाज कराकर पूर्ण स्वस्थ्य होने के बाद आज रामजी पुलिस थाना अमानगंज पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को बताते हुए मामला दर्ज कराया। जिसमें पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मोटरव्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
Created On :   28 Oct 2025 5:18 PM IST
Next Story













