Panna News: सीएम राइज विद्यालय में पुलिस ने आयोजित किया सायबर जागरूकता कार्यक्रम

सीएम राइज विद्यालय में पुलिस ने आयोजित किया सायबर जागरूकता कार्यक्रम

Panna News: पन्ना पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों के स्कूलों एवं कॉलेजों में लगातार सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीएम राइज स्कूल पन्ना में सायबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी सिविल लाइन उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, सायबर विशेषज्ञ आशीष अवस्थी तथा धर्मेन्द्र सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। विशेषज्ञों ने बताया कि आज के डिजिटल युग में जागरूक रहना ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। छात्र-छात्राओं को सिखाया गया कि स्ट्रांग पासवर्ड बनावें, किसी भी अज्ञात लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। अज्ञात काल या संदेश में प्राप्त लिंक पर क्लिक न करें।

अपने व्यक्तिगत दस्तावेज या बैंक संबधी जानकारी किसी के साथ सांझा न करें। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को ईज़ी लोन, विदेशी नौकरी के झांसे तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया। ऐसे मामलों में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या निकटतम थाने से संपर्क करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सायबर संबंधी वाद-विवाद एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में बढ़ते सायबर अपराधों के प्रति सजगता लाना और उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करना रहा। पन्ना पुलिस का यह प्रयास युवाओं में डिजिटल सतर्कता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Created On :   28 Oct 2025 12:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story