- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- खलिहान में लगी आग किसान की फसल जलकर...
Panna News: खलिहान में लगी आग किसान की फसल जलकर हुई खाक

Panna News: शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बिसानी गांव में रविवार देर रात किसान के खलिहान में रखे धान की कटी हुई। फसल में अचानक आग लगने से पूरी फसल राख हो गई। बताया गया कि किसान को इसकी जानकारी आज तडक़े सुबह करीब ०4 बजे हुई जब वह उठा तो देखा कि उसके खलिहान में चारों ओर से आग की लपटें उठ रही थीं। फरियादी ममता साहू पति बबलू साहू उम्र 48 वर्ष निवासी बिसानी ने अपनी बेटी दुर्गा साहू तथा देवर रामविशाल साहू के साथ शाहनगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। ममता ने बताया कि बिसानी हाट बाजार के पास गल्ले में धान की फसल गहाई के लिए रखी थी।
पास ही बिजली का खंभा लगा हुआ है परंतु आग कैसे लगी इसका कारण ज्ञात नहीं हो सका। सूचना पर शाहनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में शाहनगर तहसीलदार श्रीमति कोमल सिंह ने बताया कि बिसानी गांव में धान की फसल में आग लगने की घटना की सूचना प्राप्त हुई है। पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर नुकसान का आकलन किया जाएगा और नियमानुसार मुआवजे की राशि सीधे किसान के खाते में जमा की जाएगी।
यह भी पढ़े -१४ महीनों से खुदी पडी है सडक, पाइप लाईन डालने के नाम पर खोदी गई थी, मोहल्लेवासियों को निकलने में हो रही परेशानी
Created On :   28 Oct 2025 12:21 PM IST













