- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा...
Panna News: भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Panna News: पन्ना में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कल्याण के सचिव डॉ. अजय चौधरी प्रदेश सचिव, नरेन्द्र कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रदेश कृषि संरक्षण प्रमुख सुधाकर पाण्डेय, आदित्य शर्मा, विकास ओमरे उपस्थित रहे। डॉ. अजय चौधरी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। मानवाधिकार के कार्यकर्ता को पांच पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें दाहिमान, कलमेघ, अश्वगंधा, सर्पगंधा, सोम बल्ली, गिलोय, तुलसी और उनके उपचार बताते हुए कहा गया कि स्वास्थ्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है करेंगे योग रहेंगे निरोग।
सुधाकर पाण्डेय ने किसान कल्याण योजनाओं के विषय में जानकारी दी व किसानों को इन योजनाओं से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। नरेंद्र शर्मा ने कहा कि गांव-गांव तक समिति का गठन किया जाना चाहिए ताकि संगठन की पहुंच हर नागरिक तक हो सके। विकास ओमरे ने महिला अधिकारों के विषय पर जानकारी दी और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान आदित्य शर्मा, राजेश तिवारी, सदस्य एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Created On :   28 Oct 2025 12:11 PM IST














