- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बारिश से परेशान किसान, धान की बुवाई...
Panna News: बारिश से परेशान किसान, धान की बुवाई में देरी

- बारिश से परेशान किसान
- धान की बुवाई में देरी
Panna News: जिले में बीते तीन सप्ताह से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। धान की बुवाई के लिए समय समाप्त होने के कारण किसान गीले खेतों में बीज बोने को विवश हैं जो जोखिम भरा हो सकता है। क्षेत्र के किसान मानसून आधारित कृषि कार्य करते हैं और सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से धूप होने पर गीले खेतों में डाले गए बीज को बचाने के लिए सिंचाई आवश्यक हो जाएगा।
फसलों की बुवाई में देरी
लगातार बारिश के कारण छीटा की धान सोयाबीन खरीफ में बोई जाने वाली अन्य दलहनी तिलहनी फसलों की खेती करने से किसान वंचित हो गए हैं। खेत इतने गीले हैं कि ट्रैक्टर चलाना मुश्किल हो गया है। धान, दलहनी और तिलहनी फसलों के लिए बीज डालने का समय भी नहीं मिल पा रहा है। बुवाई के लिए खेत का सूखा होना जरूरी है लेकिन लगातार बारिश के कारण खेत सूख नहीं पा रहे हैं।
किसानों की चिंता
किसानों ने महंगे खाद और बीज खरीदे थे लेकिन लगातार बारिश के कारण बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। समय गुजरने से उनकी उम्मीदें कमजोर होती जा रही हैं। किसानों का कहना है कि खरीफ की फसल में होने वाले नुकसान की भरपाई कहां से करेंगे।
समाधान की आवश्यकता
सरकार और कृषि विभाग को किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। शासन को इन परिस्थितियों में अन्नदाता किसानों की परेशानियों पर अभी से ध्यान देने की जरूरत है खरीफ में होने हो रहे बड़े नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को सहायता राशि का पैकेज तैयार कर उनकी मदद करना चाहिए।
Created On :   7 July 2025 12:35 PM IST