- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सरस्वती विद्यालय में बाल भारती एवं...
सरस्वती विद्यालय में बाल भारती एवं किशोर भारती का गठन

By - Bhaskar Hindi |1 Aug 2023 6:14 AM
डिजिटल डेस्क, पन्ना। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पन्ना में दिनांक २८ जुलाई को महाकौशल प्रांत की योजना अनुसार शिशु भारती, बाल भारती एवं किशोर भारती का गठन किया गया। गठन के पश्चात संस्था के व्यवस्थापक योगेन्द्र भदौरिया द्वारा समस्त चयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलावाकर उनके दायित्वों का बोध कराया गया। उन्हें प्रेरणादायक प्रसंग द्वारा उत्साहित किया गया। संस्था के प्राचार्य राजेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी भैया-बहिन एवं समस्त आचार्यजनों की उपस्थिति रही।
Created On : 1 Aug 2023 6:14 AM
Next Story