- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जन अभियान परिषद ने किया मतदाता...
पन्ना: जन अभियान परिषद ने किया मतदाता जागरूकता का आयोजन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा लोकसभा निर्वाचन २०२४ में नवयुवा मतदाताओं सहित अन्य लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। शहर के गांधी चौक में संगोष्ठी, रैली, दीवार लेखन भी आयोजित किया गया। जिसमें सहयोगी संस्था उन्नत शिखर समिति, नगर पालिका परिषद, करूणामय अमृत जनकल्याण समिति ने सहयोग किया।
यह भी पढ़े -सोशल मीडिया में उल्लंघन पर नियम के तहत कार्यवाही के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
Created On :   7 April 2024 1:22 PM IST
Next Story












