- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- खोरा को मिली शासकीय महाविद्यालय की...
खोरा को मिली शासकीय महाविद्यालय की सौगात
By - Sanjana Namdev |24 Aug 2023 6:11 AM GMT
डिजिटल डेस्क, पन्ना। ग्राम पंचायत खोरा में शासकीय महाविद्यालय खोले जाने की स्वीकृति प्राप्त होने पर मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति क्षेत्र की जनता की ओर से आभार ज्ञापित किया गया है। खनिज मंत्री श्री ङ्क्षसह ने कहा कि महाविद्यालय खुलने से छात्र-छात्राओं को पढने जाने के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पडेगी साथ ही इस क्षेत्र का उच्च शिक्षा ग्राफ तेजी से बढेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य के सोचने और समझने की शक्ति में वृद्धि करती है। खोरा में महाविद्यालय खुलने से यहां के सैकडों विद्यार्थी लाभाविन्त होंगे।
Created On :   24 Aug 2023 6:11 AM GMT
Next Story