- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...
Panna News: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहन्द्रा में नि:शुल्क साईकिल वितरण

By - Bhaskar Hindi |1 Nov 2025 2:12 PM IST
Panna News: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहन्द्रा में कक्षा ६वीं व ९वीं के छात्रों को ग्राम सरपंच अरूण कुमार चौरसिया की उपस्थिति में साइकिल का वितरण किया गया। विद्यालय प्राचार्य शालिगराम शर्मा, एसएमडीसी सदस्य रामसेवक चौरसिया, जनसेवा मित्र जयपाल पटेल, कक्षा ९वीं की कक्षा अध्यापिका श्रीमती पूनम राजपूत, वरिष्ठ अध्यापक रामप्रसाद चौरसिया, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, कन्हैया कचेर एवं समस्त विद्यालय स्टॉफ व छात्र उपस्थित रहे। साइकिल पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। मोहन्द्रा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण के दौरान ६१ छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
Created On :   1 Nov 2025 2:12 PM IST
Next Story













