पन्ना: भगवात कथा में मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

भगवात कथा में मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • भगवात कथा में मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। शाहनगर विकासखन्ङ के आमा में चल रही श्रीमद भागवत कथा में सतना जिले के सभागंज से पधारे कथा व्यास श्याम बिहारी महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं। कहा कि जिस समय भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ जेल के ताले टूट गये प्रहरेदार सो गये। वासुदेव व देवकी बंधन मुक्त हो गए प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते हैं। भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी यमुना नदीं को पार करके उन्हें गोकुल पहुंचा दिया। वहां से वह यशोदा के यहां पैदा हुई शक्तिरूपा बेटी को लेकर चले आये। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर भक्त जमकर झूमे। कथा के मुख्य श्रोता रामाधीन साहू, विनोद साहू, रूपाकुमारी साहू ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -गजना के सिद्धबाबा में चल रही है श्रीमद भागवत कथा, भगवान श्रीकृष्ण का धूमधाम के साथ मनाया गया जन्मोत्सव

Created On :   18 March 2024 5:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story